सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर स्थित मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर तुलसी विवाह का विवाह ठाकुर जी सालीग्राम महाराज के संग बडे़ धूमधाम व विधिविधान से सकुशल संपन्न हुआ। इस शुभ विवाह का शुभारंभ ठाकुर जी सालीग्राम महाराज की घुड़चढ़ी व बारात बड़े धूमधाम से अशोक मांगलिक के आवास से चलकर नगर के विभिन्न मुहल्लों व बाजारों से भ्रमण कर वापस मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर सकुशल संपन्न हुई।

उसके बाद तुलसी महारानी के परिजनों ने बारात का भव्य स्वागत सत्कार ठाकुर जी सालीग्राम महाराज का आरती वंदन व तिलक कर किया और उसके वैवाहिक संस्कार सनातन धर्म के अनुसार विधिवत तरीके से पं यादराम शर्मा ने संपूर्ण कराये और उसके बाद तुलसी महारानी का कन्यादान मौजूदा जनों किया और अंत में तुलसी महारानी की विदाई कर धर्म लाभ उठाया। इस कार्यक्रम में समस्त मुहल्ला निवासी मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *