–आरोपी के पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सीओ प्रेमसुख दिलेड ने बताया कि क्षेत्र के जाट चौक / कटाखेडा़ डिफेंस कॉलोनी के पास जब सिकंद्राबाद पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे एक संदिग्ध को रोककर चेकिंग करनी चाही तभी वह भागने लगा तो पुलिस ने उसका पीछा किया तो उस बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी तो आपस में मुठभेड़ हो गयी जिसमें आरोपी फैसल कै पैर में गोली लगने से लंगड़ा हो गया।
उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी भेज दिया और बताया की इस बदमाश ने अपने साथीयों संग मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था इस पर कोतवाली सिकंद्राबाद में मामला दर्ज किया गया था और यह फरार चल रहा था। इसकी पहचान फैजल उर्फ फैसल मोहल्ला रिसालदारान सिकंद्राबाद के रूप में हुई है। इसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा व खोका कारतूस बरामद किए गए हैं।
![]()
