जहांगीरपुर: (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। निर्वाचन आयोग द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को मतदाता सूची मे सुधार अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन करने व दस्तावेज जुटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। अब निर्वाचन कार्ड भी दे रहे है जबकि व्यापारियान मोहल्ले की हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है B L O अपनी मनमानी करते हुए आम नागरिक से अपना कार्य करा रही है और वह आम नागरिक भी ज्यादा शिक्षित नहीं है जिसके कारण मोहल्ले की नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है बीएलओ स्वयं घर-घर जाने के बजाय आम नागरिकों पर ही काम का बोझ डाल रही हैं और उन्हें अपने कार्य के लिए रखे आम नागरिक के कार्यालय जन सेवा केंद्र के चक्कर कटवा रही हैं।स्थानीय निवासि असफाक का आरोप है कि बीएलओ घर आकर फॉर्म भरवाने या दस्तावेज सत्यापित करने के बजाय मतदाताओं को फोन कर जन सेवा केंद्र भेजती है।कई नागरिकों ने शिकायत की है कि जब वे नाम जुड़वाने (फॉर्म-6) या संशोधन (फॉर्म-8) के लिए बीएलओ से संपर्क करते हैं, तो उन्हें जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करने को कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिसकी शिकायत बाकी भूमिपुत्र के पदाधिकारी पूर्व में कई बार जेवर उपजिलाअधिकारी से कर चुके हैं लेकिन कार्यवाही शून्य है भारतीय भूमिपुत्र के युवा जिला अध्यक्ष की मांग है कि जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी इन शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ की जवाबदेही तय करें, ताकि मतदाता सूची सुधार का कार्य सुगमता से पूरा हो सके।
![]()
