बुलंदशहर l ।भारत पुष्प/शर्मा। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारीयो को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ एक बैठक की l जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में बैंक ऋण और एनपीए खातों से संबंधित मामलों के आधिकारिक निस्तारण पर जोर दिया गया l सचिव ने कहा कि अधिकारियों को पात्र मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में प्रस्तुत करने तथा पक्षकारों के बीच आपसी सुलह समझौता से विवादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए l साथ ही लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर  बकायदारो को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की l जनपद वासियों से पारिवारिक विवाद,चेक बाउंस और दुर्घटना प्रतिकर, विद्युत एवं जलकर दीवानी राजस्व,और यातायात चालान सहित अन्य मामलों का निस्तारण 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में करने की अपील की है l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *