खुर्जा l ।भारत पुष्प/शर्मा। नगर निवासी शिवकिशोर गौड एडवोकेट द्वारा बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव में सदस्य बनने के उपरांत चैयरमेन की कुर्सी हासिल की जिसके पश्चात पूरे उत्तर प्रदेश में अनेक जनपदों के अधिवक्ताओं के हित में अनेक सराहनीय कार्य किया जिन्हें देखते हुए एक बार फिर बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद हेतु चुनाव में भारी बहुमत से अधिवक्ताओं ने बंपर वोट की जिससे जीत हासिल हुई और एक बार फिर सदस्य बने,जिन्हें अनेक अधिवक्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसके बाद खुर्जा स्थित दि बार एसोसिएशन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
![]()
