–सेवा व सहयोग करने वालों को किया गया सम्मानित

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहे 15 दिवसीय श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर ढंग से विधिवत रूप से मंदिर की धर्मशाला श्री अंबा भवन में समापन समारोह संपन्न हुआ ।  कार्यक्रम में महिला संकीर्तन मंडल, नगर के प्रसिद्ध संकीर्तन मंडल आदि को स्मृति चिन्ह व भेंट देकर सम्मानित किया गया । वहीं मंदिर पर 15 दिन तक लगातार सेवारत रहे कर्मचारी, स्काउट, एनसीसी कैडेट्स आदि को भी सर्टिफिकेट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मंदिर के सभी कर्मचारी पुजारी व अन्य मां के सेवकों के रूप में जिन लोगों ने 15 दिन तक सेवाएं दी सभी को मंदिर की तरफ से स्मृति दिन देकर सम्मानित किया गया। पुलिस प्रशासन व सभी पत्रकार बँधुओ को भी माता रानी चुन्दरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के समिति के संरक्षक डॉक्टर भू दत्त शर्मा , अध्यक्ष संजय वर्मा, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, मंदिर व्यवस्थापक महेश भार्गव, अनिल महाराजा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, डीसी गुप्ता, प्रवीन भाटी, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, मनोज सिंघल, लितेश्वर शर्मा, सचिव बंसल, आकाश जैन, कपिल अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, विशेष गर्ग, शेखर वर्मा, सजल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *