खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा नगर में धूमधाम से हनुमान जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा छोटी होली स्थित श्री गंगा मंदिर से प्रारंभ होकर पदम सिंह गेट ककराला सुभाष रोड मंडी दान गंज गोविंद देव पुराना बाजार होते हुए अंत में श्री गंगा मंदिर पर पहुंची। जहां विधिवत रूप से शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में अनेक बैंड बाजे व सुंदर–सुंदर झाँकियों ने लोगों का मन मोह लिया। नगरवासियों ने पूरे श्रद्धा भाव से हनुमान जी महाराज को प्रसाद आदि अर्पण किया तथा डोले से श्री हनुमान जी का प्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के अनेक सदस्य व पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
![]()
