–नगर में खूब जमकर लहराया भगवा

–जय श्री राम से गुंजा नगर

सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बड़े धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ राम भक्त हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हनुमान भक्तो ने नगर की सड़कों पर खूब जमकर भगवा लहराया ओर जय श्री राम के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। साथ ही राम भक्त हनुमान के भक्त खुब जमकर ठुमके लगाते नजर आये। शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में सर्वप्रथम गणेश जी महाराज की झाँकी शोभायमान रही उसके बाद वीर हनुमान जी की झाँकी ओर सबसे अंत में भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण की झाँकी अदभुत नजर आयी।

शोभायात्रा नगर के सम्राट पैलैस से चलकर, जी0टी रोड़, चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़ ,बडा़ बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार होते हुए पुराने होली मेला रोड़ के रास्ते श्री बालाजी मंदिर पर सकुशल संपन्न हुई। शोभायात्रा में स्थानीय पुलिस कोतवाली प्रभारी ए0एस0पी राजकुमार मीणा, सी0ओ पूर्णिमा सिंह, इंसपैटर धर्मेद्र सिंह मय फोर्स व अर्द्वसैनिक बल की पैनी नजर में सफल हुई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *