–बस व कार को किया सीज

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर व गोतमबुद् नगर क्षेत्र में आजकल डगगेमार यानी बहुरुपिया बस व कार सड़कों पर खुब फर्राटा / दौड़ती भागती  नजर आती है ओर ऐसी डगगेमार बसों का रुप लगभग उ0प्र0 परिवहन निगम के रंग जैसा व परिवहन एंव उ0प्र0 लिखा हुआ नजर आता है जिसे देखकर अनेक लोग गुमराह होकर ऐसी डगगेमार बसों में बैठ जाते हैं ओर ये बस चालक दनादन सड़कों में दौडते भागते नजर आते हैं जबकी जिला बुलन्दशहर से गाजियाबाद दिल्ली तक न जाने कितनी पुलिस चौकीयां रास्ते में मिलती है मगर पुलिस प्रशासन की मेहरबानी व रहमो करम के चलते ये डगगेमार वाहन चालक बेख़ौफ होकर अपनी मनमानी करते रहते हैं ओर आला अधिकारी लोग चैन की नींद सोये रहते हैं ओर एआरटीओ व पुलिस कार्यवाही के नाम पर एक दूसरे पर कार्यवाही ना करने को कहते हुए पल्ला झाड़ते रहते हैं। बुलन्दशहर से दिल्ली की तरफ को दौड़ रही एक बस को एआरटीओ विपिन चौधरी ने डगगेमार बस पर कार्यवाही का चाबुक चला दिया।

एआरटीओ विपिन चौधरी ने बताया की हमको लगातार शिकायत मिल रही थी की ऐसी डगगेमार बस बुलन्दशहर से गाजियाबाद दिल्ली की तरफ खुब फर्राटा भरती रहती है ओर हम लोगों की नजरों को धोखा देकर यह लोग निकल जाते है इसलिए आज हम लोगों ने रैकी कर इस डगगेमार बस को बादलपुर थाना क्षेत्र के पास पकड़ लिया ओर देखा की यह डगगेमार बस उ0प्र0 परिवहन निगम के रंग जैसा कराकर लोगों को गुमराह कर बस में बैठा लेते हैं ओर रास्ते में भी उतार देते है ओर बताया की ऐसे डगगेमार बसों में अक्सर लूटपाट व एंकसीडेंट जैसी घटना हो जाती है। जिससे यात्री अपने आप को ठगा सा महसूस करता है इसलिए इस डगगेमार बस पर चालान व सीज की कार्यवाही कर थाने को सोंप दी गयी है ओर इसके अलावा एक डगगेमार कार को भी पकड़ा है ओर बताया की इस प्रकार की ओर बहुत सी कारें भी बुलन्दशहर से गाजियाबाद तक खुब सवारी ले जाती हैं इस पर भी चालान व सीज कर उचित कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *