खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर पर कल्पना चावला सदन द्वारा विश्व श्रमिक दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र में मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । सदन प्रमुख आचार्या चेतन भारद्वाज के नेतृत्व में विभिन्न छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार प्रस्तुत किये । विद्यालय के घोष प्रमुख आचार्य रामगोपाल सिंह ने घोष द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी कर्मचारी को वंदना सत्र में मंच पर बुलाकर प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *