–घायल ने लगाया चिकित्सकों व कर्मचारियों पर अभद्रता व मारपीट का आरोप

–पूर्व में भी अस्पताल के कर्मचारियों पर अभद्रता के लगते रहे हैं आरोप

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय अपने कर्मचारियों व चिकित्सकों के कार्य कलापों के कारण सुर्खियों में बना रहता है। ऐसा ही एक मामला चिकित्सकों व कर्मचारियों द्वारा घायलों के साथ अभद्रता व मारपीट का उजागर हो रहा है। कहा यह भी जा रहा है कि इस अभद्रता के चलते ही एक घायल की मौत भी हो गई है। हालांकि चिकित्सालय के सीएमएस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परंतु यह कहां तक सही है कि क्या वास्तव में कार्रवाई होगी या फिर जिस घायल की मौत हो चुकी है उसके परिवार को वह फिर से मिल पायेगा क्या इसकी भरपाई संभव है। फिरोजाबाद के शेकुपुर हातवंत निवासी संतोष के अनुसार वह व उसका भाई गौरीशंकर जो कैंटर चलाते हैं कांच का माल भरकर फिरोजाबाद से श्रीनगर जा रहे थे। खुर्जा हाईवे पर उनका कैंटर एक टरक से भिड गया जिसमें संतोष व गौरीशंकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया परंतु कर्मचारियों व चिकित्सकों ने अपनी नींद खराब होती देख घायलों के साथ अभद्रता व मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा लगाये गये इंजेक्शन से कुछ ही देर में गौरीशंकर की मौत हो गई। आखिर चिकित्सालय में यह अभद्रता का व्यवहार कब बंद होगा या फिर और कितने मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पडेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *