खुर्जा। ।भारत पुष्प। तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता एकजुट होकर लेखपाल को क्षेत्र से हटाने की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक शिकायती पत्र एसडीएम को सौंपा है तथा बताया कि खलसिया व धरपा पर तैनात लेखपाल मीना शर्मा ज्यादातर घर पर रहती हैं तथा लेखपाल गौरव शर्मा कार्य देखते हैं और काश्तकारों को आपस में लडा देते हैं तथा उनसे उगाही करते हैं। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से लेखपाल को क्षेत्र से हटाकर अन्यत्र भेजने की मांग की है। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *