सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कस्बा के मुहल्ला कायस्थबाडा़ रामबाडा़ में संचालित गुरुद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया था ओर इस श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से राजा परीक्षत को मोक्ष पाने हेतु लगातार विभिन्न प्रकार की कथाएं सुनाकर मोहमाया से छुटकारा दिलाकर इस कथा के सातवें दिन यानी 5 मई 24 को राजा परीक्षित को मोक्ष दिलाया गया ओर आमजन को भी इन कथाओं का रसास्वादन कराकर धर्म के रास्ते पर चलाने की प्रेरणा दी जाती है। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिवस में कथाओं का रसास्वादन कथा वाचक स्वामी उदयानंद बृजबासी ने बड़े ही सादगी व सरल भाषा में भक्तो को भंडारा कराकर समापन करा दी।
![]()
