–पुलिस प्रशासन ने घंटों तक घर से नहीं निकलने दिया बाहर

–यूजीसी बिल का विरोध में भारतबंद का कर रहे थे समर्थन

खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर गौरव तोमर (धरपा) UGC बिल के विरोध में भारत बंद को लेकर समर्थन कर रहे थे। तभी सुबह ही जिला प्रशासन ने उन्हें घर पर ही घेराबंदी कर नजरबंद कर लिया। गौरव तोमर ने कहा है जब तक काला कानून वापस नहीं लेगी मोदी सरकार तब तक हम शांत नहीं बैठने वाले क्योंकि यह कानून जातिवाद भेदभाव वाला कानून है क्योंकि स्कूल में कोई जातिवाद नहीं होती हर समाज के लोग स्कूल में पढ़ते हैं और यह कानून लाने की क्या जरूरत थी। गोरव तोमर (धरपा)ने कोर्ट का समर्थन देते हुए कहा है कि हम उच्च न्यायालय का समर्थन करते हैं और इसके साथ साथ आरक्षण पर भी बात कही गरीब की कोई जाति नहीं होती है, ना ऊँची ओर ना ही नीची, गरीब गरीब होता है । इसलिए  ग़रीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार निर्णय करें। उन्होनें सरकार से भी निवेदन करते हुए कहा कि एक देश  एक कानून कर देना चाहिए। UGC काला कानून वापस नहीं लिया गया तो सरकार कभी भी अपनी वोटो की भरपाई नहीं कर पाएगी जिस जिस पार्टी ने स्वर्ण समाज कौ अन देखा किया है वह आज पार्टीयां सभी अपने घर पर बैठी हुई है बीजेपी सरकार ऐसा ना करें कि स्वर्ण समाज के खिलाफ कोई कानून बनाकर बीजेपी सरकार को बैठना पड़ जाए। घंटों तक पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान गोरव तोमर धरपा खुर्जा  योगेश चौहान ललित कुमार तोमर विवेक राघव पीयूष शर्मा अजेश कुमार तोमर गाजेयपाल सिंह तोमर अनुज चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *