सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। गुलालठी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों नें मध्यप्रदेश के बैतूल में विद्या भारती द्वारा आयोजित 26 वी अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मैडल जीत कर अपने स्कूल व नगर एंव जिला बुलंदशहर का नाम रोशन कर दिया। उसी जीत को लेकर दयावती दीवान सिंह शुक्ल इंटर कॉलेज में छात्राओ को सम्मानित करने हेतू एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने विजेता छात्र छात्राओ को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मान पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। बताया गया कि प्रतियोगिता मे 11 छात्राओ व एक छात्र ने भाग लिया था। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता, प्रबंधक राधे श्याम गर्ग, सदस्य विनोद सहित समस्त विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]()

Congratulations both of all