खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग छात्र छात्राओं को दी जाएगी । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज़ ने बताया समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतिभावान, मेधावी लगन शील, परिश्रमी सभी संवर्गो के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग 1 जुलाई से आरंभ हो रही है। इसमें सिविल सेवा परीक्षा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस आदि परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं । इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी उक्त कोचिंग हेतु आवेदन पत्र कॉलेज की वेबसाइट www.akppgcollegekhurja.in से अथवा कॉलेज कार्यालय से प्राप्त कर अति शीघ्र कॉलेज कार्यालय में जमा करें। उक्त कोचिंग से संबंधित छात्राओं के लिए बुलंदशहर में निशुल्क सीमित छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
![]()
