खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय फराना में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में तीन विद्यार्थियों ने बाजी मारी। बच्चों के सम्मान व उत्साह बढ़ाने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय फराना के प्रधानाध्यापक सूरजपाल सैनी ने बच्चों के लिए सम्मान समारोह रखा। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह द्वारा NMMS की परीक्षा पास करने वाली विद्यालय की 3 छात्राओं नैन्सी, आयुषी और प्रियंका को फूलमाला पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खुर्जा ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों का सिलेक्शन हुआ । इसके उपरान्त न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर तथा जिला स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले हमारे कक्षा -5 के छात्र महेश को फूल माला पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभाशाली छात्र/ छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। जिसमें सहायक अध्यापक विवेक गोस्वामी, प्रीति सिंह, मीनू चौधरी, अखिलेश सोलंकी आदि लोग शामिल रहे।
![]()
