खुर्जा। ।भारत पुष्प। जैनिथ पब्लिक स्कूल (निकट नई तहसील) से विद्यालय के प्रबंधक राहुल राठी द्वारा कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ड्रिजलिंग लैंड (वाटर पार्क और एम्यूजमेंट पार्क, गाजियाबाद) का आयोजन किया गया। बच्चों को प्रबंधक की तरफ से ही वहां पहुंचकर सुबह का नाश्ता जैसे बर्गर, केला और फ्रूटी आदि प्रदान किए गए। तत्पश्चात ड्रिजलिंग मेस में ही उन्हें दोपहर का भोजन छोले भटूरे,जीरा राइस, रायता, सलाद, पिकल, आइसक्रीम भी प्रदान करवाया गया। बच्चों ने यात्रा का खूब आनंद उठाया तथा वाटर पार्क में खूब मस्ती भी की। बच्चों की देखभाल के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा कुछ अध्यापक गण भी गए थे। प्रबंधक राहुल राठी ने बताया कि बच्चों की पढाई के साथ साथ खेलकूद व मस्ती भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से बच्चों को सैर पर ले जाया गया था।
![]()
