–प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ बब्बन प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्र की विधायिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसका ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम कलंदरगढी में विधायिका ने अपने सहयोगियों को संरक्षण देकर अवैध कब्जा करा रखा है। इन्हीं सहयोगियों/भू मफियाओं के द्वारा अवैध प्लाटिंग कर आम जनता का शोषण किया जा रहा है। साथ ही नगर क्षेत्र में नकली खल पनीर किचिन मसाले आदि तैयार हो रहे हैं उनका कार्य चलवाने के नाम पर विधायिका अवैध वसूली करती हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में भी टीएचडीसी प्लांट से विधायिका के डाईवर एवं एक अन्य सहयोगी पर चौथ मांगने पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कहा गया है कि यदि ज्ञापन पर तुरंत कार्रवाई न हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को मजबूर होगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *