खुर्जा। ।भारत पुष्प। अरनिया थाना क्षेत्र में वन विभाग व पुलिस की साठगांठ से धड़ल्ले से हरे वृक्ष काटे जा रहे हैं। परंतु वन विभाग और पुलिस से पूछने पर बने अंजान बन जाती है। अरनिया क्षेत्र में आजकल अवैध कटान करने वाले व्यक्ति अपनी दबंगई व वन विभाग व पुलिस की साठगांठ की वजह से उन्हें जरा भी किसी का कोई भय नहीं और धड़ल्ले से हरे वृक्षों को काट रहे हैं जबकि सरकार ने वृक्ष काटने पर प्रतिबंध लगा रखा है और अगर कोई दबंगई से काटता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए कार्यवाही की बात तो दूर आला अधिकारी माफियाओं के सामने बोलने को तैयार नहीं क्योंकि उनकी बातों से लगता है की उनकी पहले ही साठगांठ मिलीभगत से यह कटान चल रहे हैं और सरकार को पलीता लगा रहे हैं यह हाल अरनिया क्षेत्र का है जिसमें अभी देखने मिला की मुनि गांव में धड़ल्ले से हरे वृक्ष काटे जा रहे हैं जो की थाने से 100 मीटर दूर और वन विभाग से 500 मीटर दूरी पर कटान चल रहा था ।
![]()
