खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र, मेरठ प्रांत की प्रधानाचार्य योजना बैठक 8, 9 तथा 10 मई सन् 2024 को आयोजित की जा रही है । उद्घाटन सत्र का प्रारंभ डोमेश्वर साहू क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान एवं मनवीर सिंह अध्यक्ष, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रधानाचार्य योजना बैठक के मूल उद्देश्य को रेखांकित किया। उद्घाटन सत्र में डोमेश्वर साहू ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र मेरठ प्रांत के विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्यो को उनका दायित्व बोध कराते हुए स्वयं एवं सभी छात्र छात्राओं को वर्तमान तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से तैयार करने का मूल मंत्र प्रदान किया । उद्घाटन सत्र में नवनियुक्त प्रधानाचार्यो का परिचय कराते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो को शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
![]()
