–भजन कीर्तन कर वितरण हुआ भंडारा

सिकंद्राबाद। भारत पुष्प/पवन शर्मा। बुद्धवार को शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव पर अधिकतर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया। नगर की एसडीएम कोलोनी क्षेत्र में बने शनिदेव महाराज के मंदिर पर शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिदेव महाराज की पूजा अर्चना हवन यज्ञ कर आरती वंदन करके प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी पं आशीष उपाध्याय ने बताया की 08 मई 24 को शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर इस शनिदेव नवग्रह के मंदिर पर शनिदेव महाराज का जन्मोत्सव पूजा अर्चना व हवन यज्ञ बड़े विधीविधान से किया गया ओर उसके बाद महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया ओर उसके बाद भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण कराया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *