सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयन्ती देश में बड़े धूमधाम से पूजा अर्चना व हवन यज्ञ करके मनायी जाती है। साथ ही शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में नगर के प्रिय बिहारी मंदिर में ब्राहम्ण समाज द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि प्रिय बिहार मंदिर राधा कृष्ण मंदिर, हीरा कोलोनी काली मंदिर पर भगवान परशुराम जयंती का आयोजन पूजा अर्चना हवन यज्ञ व आरती वंदन कर मनायी जा रही है ओर उसके बाद प्रसाद वितरण कराया जायेगा। इसके अलावा 12 मई को प्रेम गार्डन मैरिज होम में भी परशुराम जयंती को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन पूजा अर्चना कर किया जायेगा।
![]()
