खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर पर 8 मई से चल रहे विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति, मेरठ प्रांत की प्रधानाचार्य योजना बैठक का समापन हुआ । समापन सत्र में मनवीर सिंह, अध्यक्ष विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान मेरठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र का सानिध्य प्राप्त हुआ । प्रधानाचार्य बैठक योजना में मेरठ प्रांत के विभिन्न स्कूलों से 75 प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।
![]()
