खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वाधान में अक्षय तृतीया के पर्व पर कबाड़ी बाजार में मीठे पानी की छबील प्याऊ का शुभारंभ किया गया। निशुल्क शीतल जल सेवा का उद्घाटन संजय वर्मा कलश वालों ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। अक्षय तृतीया के अवसर पर मीठे शरबत का आयोजन कर, प्रसाद भी वितरण किया गया। वहीं सर्वप्रथम मीठा शीतल जल एक कन्या ने ग्रहण किया। तत्पश्चात हनुमान रूपी बंदर ने पधारकर गोले व लड्डू का भोग अर्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय वर्मा कलश वालों ने कहा कि निशुल्क शीतल जल की अविरल सेवाएं संपूर्ण ग्रीष्मकाल तक चलती रहेगीं। सदस्य नवनीत गर्ग पुत्र स्वर्गीय श्री सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि संपूर्ण ग्रीष्म कल में बर्फ की सेवा उनकी तरफ से रहेगी। नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल कबाड़ी ने बताया कि विशेष अवसरों जैसे अक्षय तृतीया, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, गुरु पूर्णिमा पर्व आदि पर शीतल शरबत का वितरण किया जाता रहेगा। वहीं बसंत कनोडिया ने कहा कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 16 जून को शरबत का वितरण उनके द्वारा किया जाएगा। महामंत्री सचिन अग्रवाल ने बताया कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं का निशुल्क विवाह बहुत ही धूमधाम के साथ कराया जाता है। वहीं कन्या विदाई के समय घर गृहस्थी का सभी आवश्यक समान ट्रस्ट द्वारा भरपूर दिया जाता है। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि अबकी बार सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 25 दिसंबर-2024 को खुर्जा में ही कराया जाएगा। उपाध्यक्ष उमाशंकर बिंदा वालों ने बताया कि पहली बार सर्वजातीय परिचय सम्मेलन खुर्जा में कराया जा रहा है, इस पर खुर्जा की जनता में बहुत जोश है। पहली बार परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्कूल, कॉलेज, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं आदि के माध्यमों से भी कार्यान्वित कराएं जाएंगे। अधिकतम रजिस्ट्रेशन करने वाली संस्थाओं/व्यक्तियों को समिति की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। मंत्री विकास वर्मा ने बताया कि अब कन्यायें समाज पर बोझ नहीं है। समिति कन्याओं की शादी बहुत ही धूमधाम के साथ बिल्कुल निशुल्क करती है। मंत्री एमपी सिंह राणा ने बताया कि वर पक्ष से 25 और वधू पक्ष से भी 25 यानी कि कुल 50 बरातियों का निशुल्क भोजन की समिति द्वारा व्यवस्था की जाती है। कभी-कभी यह संख्या 50 से भी ऊपर हो जाती है।मंत्री मनीष जिंदल ने बताया कि सामूहिक वर यात्रा बहुत ही धूमधाम व बैंड बाजे के साथ निकाली जाती है। जिसमें 60 व्यक्तियों का सुप्रसिद्ध बैंड बाजा, फूलों की बग्घी, विभिन्न झांकियां, शहनाई वादन, हाथी, घोड़ा, ऊंट, आदि शामिल होते हैं।जिसका अदभुद नजारा देखने लायक होता हैं। बारात की अगुवाई प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी करते हैं। ऑडिटर ममता अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि दान की रसीद पर इनकम टैक्स की धारा 80 G के अंतर्गत दान की राशि पर इनकम टैक्स में छूट मिलती है इसका लाभ दानदाता अवश्य उठाएं। इस दौरान पीयूष अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, उमाशंकर अग्रवाल बिंदा वाले, डीसी गुप्ता कांटे वाले, निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट, वसंत कनोडिया, विकास वर्मा, अनिल वर्मा, एमपी राणा, संजय वर्मा कलश वाले, मनीष जिंदल,भावुक बंसल, शेखर वर्मा, प्रदीप पंडित, शौर्य प्रकाश गौड़, शुभम गुप्ता, एडवोकेट ममता अग्रवाल, संजीव तायल राजू तायल, नवनीत गर्ग, राजू गायक आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
