खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में एक रोबोटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 48 छात्र/छात्राओं ने सहभागिता की। फन एडू एण्ड फ्यूचर टेक लैब गाजियाबाद के विशेषज्ञ संजीव मालिक और राजेश गुप्ता के व्याख्यान द्वारा छात्र/छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य गण भी उपस्थित रहे। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता द्वारा कराया गया तथा प्रधानाचार्य ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में 21वीं सदी के शिक्षण कौशल विकास हेतु नई तकनीकियों के प्रयोग एवं महत्व की व्याख्या करते हुए रोबोटिक्स कैसे हमारे जीवन को सरल एवं सुगम बना सकता है पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में विद्यालय के विज्ञान विषय के सभी आचार्य उपस्थित रहे ।
![]()
