खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती द्वारा संचालित सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम उत्तम रहा जिसमें कक्षा द्वादश विज्ञान वर्ग में160 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें से 157 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण हुए तथा कक्षा द्वादश वाणिज्य वर्ग में 91 छात्र/छात्रायें परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें 79 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण हुए । कक्षा दशम में 279 छात्र/छात्रायें परीक्षा में सम्मिलित हुए,जिसमें से 278 छात्र/छात्रायें उत्तीर्ण हुए विद्यालय के अध्यक्ष विपिन प्रताप गौतम, प्रबंधक बनारसी दास एवं प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए वरीयता क्रम में स्थान हासिल करने वाले छात्र/छात्रायें और उनके अभिभावको को बधाई दी।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *