खुर्जा।।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर पर छात्र सांसद प्रमुख आचार्य दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में छात्र संसद का गठन किया गया तथा खुर्जा के उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल द्वारा सभी पदाधिकारी छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाई । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं चरणों में पुष्प अर्पित कर किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात गुप्ता ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराते हुए प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा उप जिलाधिकारी को पटका पहनाकर एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उप जिलाधिकारी कमलेश गोयल द्वारा सभी पदाधिकारी छात्र/छात्राओं को शपथ दिलाई तथा सभी छात्र/छात्राओं से लक्ष्य केंद्रित कर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के संयोजक उप प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा तथा आचार्य चेतन भारद्वाज रही ।
![]()
