खुर्जा (भारत पुष्प) नेहरूपुर चुंगी स्थित श्रीदेवी रक्षपाल हाई स्कूल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी खुर्जा का स्वागत विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यों ने किया विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हुए स्वागत एवं सम्मान समारोह में संगठन के अध्यक्ष प्रेमपाल यादव एवं बीएसए ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं नन्हे मुन्ने बच्चों ने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की इसके उपरांत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन कपिल तिवारी ने किया कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने विद्यालय प्रबंधकों को यूडायस डाटा फीडिंग करते समय आने वाली दिक्कतों को बारीकी से समझाया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वे विद्यालय से जुड़ी किसी भी समस्या समाधान के लिए के हमेशा खड़े हुए हैं
जनपद की शिक्षा गुणवत्ता को सुधरने बीएसए के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने संगठन के द्वारा निरंतर किया जा रहे हैं सामाजिक कार्यों संगठन के द्वारा खुर्जा तहसील अरनिया ब्लॉक खुर्जा ब्लॉक में कराई जा रही स्कूलों के बीच सामाजिक ज्ञान प्रतियोगिता कला प्रतियोगिता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही बताया कि यह संगठन विद्यालय प्रबंधकों को विद्यालय संचालन के समय होने वाली कठिनाइयां आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संगठित रहता है और एक दूसरे की परस्पर मदद करने के लिए भी तत्पर रहता है
समारोह को नगर खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह एवं सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के पूर्व प्राचार्य सतीश चंद्र ने भी संबोधित किया
इस मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष कौशल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी लोकेश कुमार, प्रमोद शर्मा, लवलेश कुमार, सूरजपाल सिंह, रमेश चंद्र गौतम सचिव, ठाकुर दास, आशु गुप्ता, मंजू सैनी, पिंकी शर्मा, नीतू कौशिक, नेत्रपाल गुप्ता, लोकेश कुमार सैनी, विनोद कुमार गुप्ता, प्रेमवीर सिंह, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई इसके अलावा दर्जनों प्रबंधक कार्यक्रम मे मौजूद रहे
![]()
