बुलंदशहर। (भारत पुष्प) गांव गांव में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार सिखाने में लगी सामाजिक संस्था एकल विद्यालय अभियान द्वारा बुलंदशहर में भी श्री हरि मंदिर रथ का शुभारंभ किया गया है। संगठन द्वारा पिछले 20 सालों से देशभर में ऐसे 100 रथों के माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी विषयों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा दीप्ति मित्तल, मुख्य वक्ता संभाग संगठन मंत्री रंजीत सिंह, विशिष्ट अतिथि संभाग संरक्षक झम्मन लाल शर्मा, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह एवं राष्ट्र चेतना मिशन अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। पीलीभीत से पधारे समारोह के मुख्य वक्ता रनजीत सिंह ने एकल अभियान के चरणबद्ध विकास और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कार प्रदान करने से शुरू हुई यह पहल अब भारत के 1 लाख गांवों में एकल विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है। बुलंदशहर में भी 360 गांवों में संगठन के अध्यापक कार्य कर रहे हैं। रुद्रपुर से पधारे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि झम्मन लाल शर्मा ने श्री हरि मन्दिर रथ योजना के उद्देश्य और कार्यों के संबन्ध में बताया कि अगले 1 साल तक बुलंदशहर जिले के अनेक गांवों में इस रथ की एलईडी स्क्रीन पर रामायण टीवी सीरियल एवं अन्य कार्यक्रमों के प्रसारण के माध्यम से भारत की गौरवपूर्ण संस्कृति और संस्कारों से आज की नव पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का अभियान चलता रहेगा। बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा बृज अंचल क्षेत्र के संगठन मंत्री मोहित पाल ने संचालन किया। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पूजा पाठ एवं फीता काटकर श्री हरि मंदिर रथ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *