खुर्जा (भारत पुष्प) एकेपी डिग्री कॉलेज में शोध परिषद हिंदी विभाग के तत्वाधान में शोध सार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज, शोध निर्देशिका डॉक्टर शशि प्रभा त्यागी पूर्व प्राचार्य व शोध परिषद की प्रभारी डॉ रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । डॉ रेखा चौधरी ने बताया की शोध निर्देशिका डॉक्टर शशि प्रभा त्यागी के निर्देशन में शोधरत छात्र सुशील कुमार तथा शोधार्थी गीता सिंह के विश्वविद्यालय में शोध प्रबंध जमा करने से पूर्व शोधसार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम है। महाविद्यालय में प्राचार्या के निर्देशन में शोध परिषद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्तमान में महाविद्यालय में 14 शोधार्थी हिंदी विभाग में शोधरत हैं। शोधार्थी सुशील कुमार ने शोध विषय अखिलेश के कथा साहित्य में मध्यवर्गीय जीवन की अभिव्यक्ति एक विश्लेषणात्मक अध्ययन तथा शोधार्थी गीता सिंह ने शोध विषय मैत्रेई पुष्पा के कथा साहित्य का सामाजिक अध्ययन पर शोध सार प्रस्तुत किया। शोध निर्देशिका शशि प्रभा त्यागी ने कहा कि शोधार्थी ऐसा शोध करें जिसका सामाजिक प्रभाव हो ।आज के दोनों शोधार्थियों के शोध की विषय वस्तु सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने कहा कि उच्च शिक्षा और शोध किसी राष्ट्र के विकास और प्रगति की रीढ़ है इसीलिए शोधार्थियों को मौलिक और मूल्यवान शोध करना चाहिए। शोध परिषद की प्रभारी डॉ रेखा चौधरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और शोधार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार और महाविद्यालय में अध्यनरत शोधार्थी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *