-कायाकल्प/स्मार्ट कार्यालय का जिला कप्तान ने फीता काटकर किया उद्घाटन
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जैसे-एएसपी, सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति गयी थी ओर उन सभी नवयुवकों को विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों व चौकीयों पर ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था। जिला बुलन्दशहर की तहसील सिकन्दराबाद में भी जिला कप्तान श्लोक कुमार ने एएसपी राजकुमार मीणा को मार्च माह में 3 माह के लिए कोतवाली प्रभारी का पदभार देकर जिम्मेदारी सोंपी थी साथ ही इसके अलावा कुछ सब इंस्पेक्टरों को भी ट्रेनिंग हेतु भेजा गया था। उसी क्रम में एएसपी राजकुमार मीणा की ट्रेनिंग का कार्यकाल 10 जून को पूर्ण हो गया। उसी उपलक्ष्य में पुलिस विभाग ने धूमधाम से एएसपी राजकुमार मीणा का विदाई समारोह मनाया। इस मौके पर कोतवाली में नवनिर्मित/कायाकल्प हुए स्मार्ट कार्यालय का भी उद्घाटन जिला कप्तान श्लोक कुमार ने फीता काटकर किया ओर शिलापट का पर्दा उठाकर शुभारंभ किया। विदाई समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी राजकुमार मीणा के प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी बताते हुए किया गया। इस कार्यक्रम में मचं पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक श्लोक कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसपीआरे रोहित मिश्र, सीओ खुरजा वरूण कुमार सिंह, सीओ डिवाई रामकरण, सीओ दिलीप कुमार, सीओ पूर्णिमा सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सीओ अनूपशहर अनुप सिंह ने किया। एएसपी राजकुमार मीणा के ट्रेनिंग के कार्यकाल के बारे में उन सभी आला अधिकारीयों व अधीनस्थों से जानकारी करायी जिन्होंने इस ट्रेनिंग के समय सहयोग किया था। एएसपी राजकुमार मीणा को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
![]()
