खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के सिकंद्राबाद स्थित एक मैरिज होम में सदभावना भवन खुर्जा ब्रहमकुमारी ईश्वरी विश्वविधालय की तरफ से अन्तर्राष्टीय योग दिवस पर योग किया गया। जिसमें सेवाकेंद्र खुर्जा की प्रभारी ब्रहमकुमारी सीमा ने विशेष राजयोग का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होनें बताया कि राजयोग द्वारा मन स्वच्छ निर्मल पवित्र व तनाव मुक्त होकर स्वस्थ रहता है। उन्होनें कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें हमेशा योग करना चाहिए।

वहीं कार्यक्रम में योगगुरू राजेश कुमार पचौरी ने अनेक योग क्रियायें कराईं तथा तन मन को स्वस्थ रखने के लिए अनेक बातें बताईं। कार्यक्रम में अनेक ब्रहमकुमारीज के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से ब्रहमकुमारी सीमा मंजू संगीता शिवकुमार महेश भार्गव आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *