खुर्जा। ।भारत पुष्प। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की नगर इकाई द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुर्गेश सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई है कि 07 मार्च 2024 को प्रदेश सरकार द्वारा नजूल भूमि से संबंधित जो अध्यादेश जारी किया गया है उसे वापस लिया जाये। ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे प्रदेश में नजूल की अनेक भूमि हैं जिन पर रिहायश भी कायम है तथा व्यापार भी चल रहे हैं। ऐसी सूरत में ध्वस्तीकरण या अन्य कार्रवाई किया जाना लोकहित में नहीं है। कहा गया कि प्रदेश से सटे हुए अन्य प्रदेश उत्तराखंड मध्य प्रदेश व राजस्थान में भी नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की योजना चल रही है। व्यापारियों ने कहा कि इस अध्यादेश के चलते लोगों को अपनी रिहायश व व्यापार की समस्या उत्पन्न होगी। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से इस अध्यादेश को समाप्त करके पुनः नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयप्रकाश अग्रवाल जिला अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश तायल जिला महामंत्री, अशोक अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, वीरेश्वर दयाल ब्रजेश नगर अध्यक्ष, दीपक गर्ग आड़ती नगर महामंत्री, देवेश गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ० गिरीश गुप्ता तहसील महामंत्री, शीलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *