खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दशवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के आचार्य बंधु और बहिनों ने योगासन किए । क्रीड़ा प्रमुख मनोज राघव ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम -विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम आदि योगासन कराये । विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य जयभगवान शर्मा ने जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा, हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं । सह प्रांत शारीरिक प्रमुख पंकज गुप्ता ने बताया, किसी भी विषय पर मन और मस्तिष्क को एकाग्र चित्त करने के लिए ध्यान योग करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुशील राघव ने किया। इस दौरान कहा गया कि योगः संयोग इत्युक्तः जीवात्म परमात्मने अर्थात् जीवात्मा तथा परमात्मा का पूर्णतया मिलन ही योग है ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *