खुर्जा। ।भारत पुष्प। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष भारत विकास परिषद खुर्जा द्वारा जैनिथ पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय प्रबंधक राहुल राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। योग कार्यक्रम चतर सिंह ने संपन्न कराया उन्होंने बताया कि प्रतिदिन जो से हम बन सकते हैं निरोग जो हमारे जीवन के अंदर अतुलनीय स्थान रखता है जीवन जीने की कला में परिवर्तन ला सकता है प्रतिदिन एक घंटा योग प्राणायाम करने से शरीर की आंतरिक व बाहरी दोनों दशाएं अनुकूल प्रभावित होगी शरीर के जोड़ मजबूत होंगे और बीमारियों का कुप्रभाव नहीं रहेगा।

जिस दिन जागो उसी दिन सवेरा योग दिवस पर हम सब संकल्प लें कि हम प्रतिदिन योग प्राणायाम करेंगे। विद्यालय निर्देशक राहुल राठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्राप्त होता है। राहुल राठी ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि निरंतर योगाभ्यास करने से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं और इसके माध्यम से हम विभिन्न बीमारियों से मुक्त रह सकते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग में राहुल राठी पीयूष तायल, सुनील गुप्ता आदर्श, प्रेम प्रकाश अरोरा, कृष्ण अवतार बंसल, महेश पोद्दार, अजय गर्ग एडवोकेट, डॉ अनिल गुप्ता, राकेश आर्य, अजीत मित्तल, राजीव वाषनेय राजेंद्र अग्रवाल, लोकेश जिंदल, महिला सहभागिता में नेहा राठी, सरोज गुप्ता, संगीता पोद्दार, कल्पना अरोरा का रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *