–पीले पंजे ने किया अतिक्रमण ध्वस्त
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर क्षेत्र में व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर व काउंटर, जीना लगाकर अतिक्रमण कर रखा है जिससे आमजन का आवागमन करना मुश्किल कर रखा है। उसी मामले को लेकर नगर मुखिया रेनू सिंह के आदेश पर तहसीलदार धर्मवीर भारती के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार ने मय स्टाफ व भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर की सड़कों पर उतर पड़े ओर व्यापारीयों के आगे हो रहे अतिक्रमण को हटवाने लगे ओर कही-कही पालिका का पीला पंजा भी गर्राने लगा ओर साथ ही साथ अतिक्रमण हटाने की नसीहत देते हुए कहा की आगे से कभी भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए ओर कुछ व्यापारीयों के आगे लगे वारदाने टीन टपंर को पालिका ने अपने कब्जे में लिया। इस प्रक्रिया को देखकर दुकानदारों में हंडकंप मच गया ओर भागदौड़ करते हुए कुछ व्यापारीयों ने अपने आप अपने द्वारा किया गया अतिक्रमण को हटाने लगे। अतिक्रमण अभियान नगर के जेवर रोड़ से चलकर जीटी रोड़, होते हुए दनकौर तिराहे के रास्ते होते हुए खुरजा गेट पुलिस चौकी तक चलाया गया।
इस संबंध में नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार से वार्ता ने बताया की नगर नगर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। हाथ ठेली व्यापारी के लिए नगर में 9 जगह चिन्हित की गयी वहा पर सभी हाथ ठेली व्यापारी अपनी ठेलीयां लगाकर व्यापार कर सकते हैं। इस अभियान मे तहसीलदार धर्मवीर भारती, नायब तहसीलदार अंकित कुमार, सुलभ गुप्ता मय स्टाफ के व नगर पालिका ईओ रविद्र कुमार, सफाई इंसपैटर राजेन्द्र सिंह, पटेल, केके शर्मा मय दलबल के मोजूद रहे।
![]()
