* खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का तिलक कर किया स्वागत।
खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यालयों में बच्चों का तिलक कर एवं फूलमाला पहना कर अध्यापकों ने स्वागत किया । विद्यालय खुलते ही स्वागत देख कर बच्चों में खुशी की लहर उठी । विद्यालयों में 26 जून से साफ सफाई की गयी। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के जागरूकता कैंप व समर कैंप का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय अगवाल में खंड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने बच्चों के तिलक कर विद्यालय में प्रवेश कराया। छात्र छात्राओं से छुट्टियों के बारे में पूछा व निपुण हेतु अग्रिम कार्ययोजना पर चर्चा की और साथ ही वृक्षारोपण कर वृक्षों की महत्ता के बारे मे बच्चों को बताया । खंड शिक्षा अधिकारी खुर्जा कुसुम सिंह ने विद्यालयो मे शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति एवं डीबीटी को लेकर भी निर्देश दिये तथा दिसंबर 2024 तक खुर्जा ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने हेतु प्रेरित किया।
![]()
