–अधिकारियों के समक्ष रखी गयी व्यापारियों की समस्या

खुर्जा। ।भारत पुष्प। पूरे जिले में चलने वाले अतिक्रमण अभियान के संबंध में खुर्जा में जो अभियान नगर पालिका ‌द्वारा चलाया जाना है उस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक फोरम के जिलाध्यक्ष राहुल राठी की अध्यक्षता में ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी पूजा गुप्ता ने बताया की नाली साफ करने में जो पक्की निर्माण है उससे दिक्कत होती है उसके ऊपर लोहे की जाली लगवा ले जिससे नाली नाले को सफाई करने में दिक्कत ना हो या पत्थर वगैरा इस ढंग से रखवाये कि उसे हटाकर सफाई की जा सके उन्होंने बताया केवल दुकान के आगे जो अस्थाई रूप से सामान रखा जाता है सिर्फ उसे ही हटाया जाएगा कोई भी पक्का निर्माण नहीं तोड़ा जाएगा ।

चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान दास सिंघल ने  कहा कि हम जनता की सेवा के लिए हैं हम कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे ताकि किसी भी व्यापारी को दिक्कत हो व्यापारियों का भी दायित्व है कि थोड़ा ध्यान से सामान रखें ताकि आवागमन सुविधाजनक हो सके। व्यापारी नेता राहुल राठी ने कहा की यातायात को सुगम बनाने के लिए तेलिया घाट से जंक्शन रोड की तरफ एक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि यातायात को गांधी रोड पर सुगम बनाया जा सके उन्होंने आगे कहा कि अबकी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत गांधी रोड से शुरू न होकर मुड़ाखेड़ा से शुरू होकर तेलिया घाट और शहर के अंदर भी चलना चाईये. और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव भी नहीं होना चाहिए । व्यापारी नेता विनोद पहलवान ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधिकारी लोग इस बात को अच्छी तरह समझ ले की अतिक्रमण की आड़ में अगर किसी भी व्यापारी के साथ दुरव्यवहार किया गया तो व्यापारी सुरक्षा फोरम पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंदोलन खड़ा कर देगा। इसी के साथ विनोद पहलवान ने कहा की आवारा पशुओ पर नगर पालिका द्वारा नियंत्रण लगाया जाना चाहिए और फल सब्जी बेचने वाले छोटे व्यापारी के लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था हो। जिला महामंत्री अविनाश तायल ने कहा की नगर पालिका ‌द्वारा जो चार-पांच बाउंसर रखे गए हैं बाजार में व्यवस्था के लिए वह अपना व्यवहार मर्यादा में रखें किसी भी व्यापारी के साथ अगर सुदा अमर्यादित व्यवहार किया गया तो व्यापारी सुरक्षा फोरम उनको सबक सिखाने के लिए पीछे नहीं हटेगा। इस पर चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि ऐसा कदापि नहीं होगा यह सब आपकी सुविधा के लिए है। उपजिला अधिकारी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा प्रशासन आपके सहयोग के लिए है प्रशासन कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे व्यापारियों और प्रशासन में कोई टकराब हो आप किसी भी प्रकार की कोई भी चिंता ना करें केवल अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्षयता जिला अध्यक्ष राहुल राठी ने एवं संचालन जिला महामंत्री अविनाश तायल ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ वरुण कुमार, एसडीएम, चैयरमेन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खुर्जा एवं क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के अलावा व्यापारी पदम सिंह सोलंकी, दिनेश जिंदल, कपिल अग्रवाल, शिव कुमार गौड़, अनिल बंसल सर्राफ़, राजीव तायल, आशीष वैध, दीपक वर्मा, संजय गुप्ता, नवीन गर्ग, सोनू शर्मा, शशांक अग्रवाल, प्रियांशु बंसल, हरजीत सिंह टीटू, संजय वर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *