खुर्जा। ।भारत पुष्प। जीटी रोड स्थित अलीगढ चुंगी पर प्राचीन शिव मंदिर पर विधि विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रातःकाल में मंदिर पर विद्धान ब्राहम्णों द्वारा भगवान गणेश चित्रगुप्त महाराज विष्णु भगवान माता रानी राधा कृष्ण व हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित कराई गईं। मंदिर की पूर्ण देखरेख चित्रगुप्त सभा अलीगढ की नगर इकाई के बैनर तले की जा रही है। मर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनमानस में भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया जो सांयकाल तक चला। इस दौरान अध्यक्ष अनिल सक्सैना सचिव मुकुल सक्सैना सर्वेश सक्सैना शैलेंद्र सक्सैना मीडिया प्रभारी अनुपम माथुर लाल बहादुर सक्सैना प्रमोद स्वरूप सक्सैना मुकेश सक्सैना बालेश्वर सक्सैना वैभव सक्सैना हितेश सक्सैना अविनाश सक्सैना भावेश सक्सैना अमन सक्सैना सचिन भटनागर अपूर्व माथुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
![]()
