– व्यापारियों को दिए आवश्यक निर्देश

छतारी : ।भारत पुष्प। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। कस्बा में अतिक्रमण के स्थान को चिन्हित करते हुए व्यापारी व दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अतिक्रमण किया तो नगर पंचायत द्वारा कार्रवाई की जाएगी। छतारी अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने नगर पंचायत कर्मचारी और पुलिस बल के साथ कस्बा में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया इन दोनों कस्बा में व्यापारियों ने दुकानों के आगे वह फुटपाथ पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। पहासू मार्ग के पर अतिक्रमण हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण को चिन्हित किया है। उन्होंने कहा जल्द ही मुख्य मार्ग सहित बैरम नगर रोड के अलावा बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। सड़क व मुख्य मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर पंचायत ईओ अजय कुमार ने बताया कस्बा में अतिक्रमण चिन्हित किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *