–अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज में छात्राओं की करायी हीमोग्लोबिन की जांच

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने अपने 62 वें स्थापना दिवस पर बाजार माधोदास में भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा के सामने शिव मंदिर पर सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया। जिसमें लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया और पाठ के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ नगर के रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन बालिका इंटर कोलिज में यशराज हास्पिटल के सहयोग से शिविर लगाकर छात्राओं का निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट कराकर  परामर्श दिया।  इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा व शाखा से कविता गोयल ने भी जांच करायी।  अस्पताल के निदेशक डा0 नरेश शर्मा ने छात्राओं को  हीमोग्लोबिन से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी साझा की।  इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा मय स्टाफ के मौजूद रही ओर इसके अलावा शाखा से माधुरी गर्ग, कविता गोयल, रजनी बंसल,नीरु गुप्ता तथा श्री जुगल किशोर बंसल, वीएस सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *