सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आमजन की समस्या का समाधान कराने के लिए यूपी सरकार ने प्रत्येक जिले व तहसील में माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस व थाना लगाकर एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारियों को बैठने का आदेश दिया है। तहसील सिकन्दराबाद के तहसील सभागार में आज 22 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस लगाया गया।  संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम कमलेश गोयल तहसीलदार भारती, नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता, अंकित सिंह ने फरियादीयों की फरियाद सुनी। तहसीलदार धर्मवीर भारती ने बताया की समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें आयी जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण हो सका और सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने को संबंधित अधिकारीयो को दिशा निर्देश दिये गये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *