खुर्जा। ।भारत पुष्प। आस्था उमंग सौंदर्य और प्रेम के उत्सव हरियाली तीज का भारत विकास परिषद खुर्जा शाखा के तत्वाधान में तीज का उत्सव हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक रूप से मनाया गया। झूले का सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जहां सुंदर परिधान में सजी महिलाओं ने अपनी व पतिदेव के साथ तस्वीर ली । कार्यक्रम का संचालन महिला संयोजिका पूजा तायल व सहयोगी हिना अग्रवाल अलका गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का दायित्व सुमन अग्रवाल एवं दीप शिखा अग्रवाल द्वारा उठाया गया । ʺआप यहां आएʺ किस लिए गीत पर रील बनाकर एवं लोटस फ्लावर लगाकर सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न टेबल गेम कराए गए।

जिसमें अलका गर्ग नीलम राठी नीतू आर्या पूनम सिंघल संगीता एवं कल्पना विजेता रही सभी को सुंदर उपहार वितरित किए गए । अंत में तीज सुंदरी वर्षा सुंदरी व सावन सुंदरी का चयन किया गया जिसमें क्रमशः मधुमित्तल एकता गुप्ता एवं रीता सिंघानिया को चुना गया। उनको पट्टी लगाकर उपहार दिए गए । चूड़ी वाले को बुलाकर सभी को उनकी पसंद की चूड़ियां दिलवाई गईं। सदस्यों के बीच श्रावण मास व तीज से संबंधित प्रश्न पूछे गए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छोटे बच्चों द्वारा नृत्य का कार्यक्रम व अंत में राष्ट्रीय गान किया गया। अध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवं सचिव पीयूष तायल द्वारा सभी को उपहार दिए गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *