खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर में बारिश के कारण होने वाले जलभराव एवं अघोषित विधुत कटौती व विधुत खंबो के गिरने को लेकर चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले एसडीएम दुर्गेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि बारिश के बाद भी घंटो तक क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की समस्या बनी रहती है जिससे व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इसके साथ ही विधुत विभाग द्वारा विधुत की अघोषित कटौती व क्षेत्र में विधुत खंबों की खराब स्थिति के कारण गिरने की समस्या बनी रहती है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले समस्याओं के समाधान की मांग की गयी है साथ ही कहा गया है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होगा। इस दौरान विनोद पहलवान राहुल राठी अविनाश तायल नवीन गर्ग सोनू पंडित सहित अनेक सदस्य व व्यापारी मौजूद रहे।
![]()
