–घटना के बाद डॉक्टर कर्मचारी छोड भाग अस्पताल
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के अस्पताल रोड स्थित प्राईवेट अस्पताल गुप्ता नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा के बाद डॉक्टर व कर्मचारी अस्पताल छोडकर भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाया बुझाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल रोड स्थित गुप्ता नर्सिंग होम में एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। जिसकी प्रसव के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों ने महिला का सही प्रकार से उपचार नहीं किया। उनका कहना यह भी था कि डॉक्टर व कर्मचारी सिर्फ पैसे के पीछे ही भागते रहे। उनका महिला के उपचार की तरफ कोई ध्यान नहीं था। महिला की मौत के बाद परिजनों ने महिला के शव को नर्सिंग होम के गेट पर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया बुझाया। बताया यह भी जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों का व्यवहार मरीजों के प्रति अच्छा नहीं है। फिलहाल पुलिस नर्सिंग होम के बाहर तैनात थी।
![]()
