बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। प्रदेश सरकार की भरपूर कोशिशों के बावजूद प्रदेश में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी कर्मचारी धडल्ले से खुलेआम रिश्वत की मांग करता है। वहीं कुछ लोग तो बेख़ौफ होकर कानून को ठेंगा दिखाते हुए अवैध वसूली कर लेते हैं ओर जब पकड़े जाते हैं तो सोचते हैं की इस हाथ लो ओर उस हाथ देकर छूट जाओ मगर कभी कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारी ऐसे फंस जाते हैं जो की छुटना मुश्किल हो जाता है।  ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर में देखने को मिला है जहां एक किसान से दाखिल ख़ारिज के नाम पर लेखपाल ने 5 हज़ार की रिश्वत की मांग की। इस मांग को पूरी ना करने पर मजबूर किसान ने एंटी करपशन टीम का सहारा लेकर रिश्वत देने लेखपाल के पास पहुँच गया ओर जैसे ही किसान ने 5 रुपये लेखपाल रामप्रकाश को दिये वैसै ही एंटी करपशन टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा। बताया जा रहा है की लेखपाल राम प्रकाश बुलंदशहर की सदर तहसील में तैनात है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *