खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में श्री गणेश जी महाराज की सवारी बडी धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। समिति सचिव विकास वर्मा ने जानकारी देते हुए हुए बताया कि श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर वर्ष श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव सं० समिति द्वारा नगर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी शनिवार 07 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर समिति द्वारा बडी धूमधाम के साथ श्री गणेश जी महाराज की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शोभायात्रा नगर के रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पर ही पहुंचेगी जहां शोभायात्रा का समापन होगा। विकास वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान अनेक बैंड बाजे व सुंदर झांकियों शोभायात्रा का हिस्सा रहेंगे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *