खुर्जा। ।भारत पुष्प। तहसील क्षेत्र के ग्राम ऊंचा गांव में भारी बारिश व आकाशीय बिजली के चलते एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
ग्राम निवासी रामकुमार शर्मा के मकान पर आकाशीय बिजली के प्रकोप के चलते पूरे मकान में दरार व चटकन आ गई तथा मकान काफी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही मकान में रखे सभी बिजली के उपकरण भी फुंक गए।
![]()
