खुर्जा। ।भारत पुष्प। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 36वी क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी एवं भारोत्तोलन विद्या मंदिर, शिकारपुर में आयोजित की गई । जिसमें खुर्जा नगर के सुप्रसिद्ध आदर्श शिशु मन्दिर इन्टर कॉलिज खुर्जा के 5 छात्रों द्वारा वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया । प्रतियोगिता में 4 छात्रों क्रमशः इशांत राघव 12th  U17 में स्वर्ण पदक, जतिन 12th  U19 में  रजत पदक, यतेन्द्र 10th  U17 में  रजत पदक, सम्राट 12th  U17 में कांस्य पदक प्राप्त किया । पदक जीतने पर विद्यालय प्रबंधक आनन्द सिंह एवं प्रधानाचार्य राजकुमार ने विजयी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही विद्यालय के शाररिक शिक्षक पवन कुमार शर्मा राष्ट्रीय कुश्ती निर्णायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मुकेश पाल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी लव किशोर सहाय, चिकित्सा प्रमुख राहुल चौधरी एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *